Add To collaction

लेखनी कहानी -09-Jan-2023 यह जिन्दगी क्या है?

जिन्दगी क्या है?
************

सुख दुःख के हिसाबौ की एक किताब है जिन्दगी।
बनते बिगड़ते हिसाबौ की किताब है यह जिन्दगी।।
हर रोज एक नया सपना दिखाती है यह जिन्दगी।
अनगिनत राजौ को छिपाकर रखती है यह जिन्दगी।।
किसी के लिए बिंदास अंदाज है हमारी यह जिन्दगी।
किसी को हंसाती  किसीको रुलाती है यह जिन्दगी।।
कभी कभी दो रोटी को मुहताज करा देती है जिन्दगी।
जीवन में चुनौतियौ का सामना कराती है  जिन्दगी।।
इन्सान के जीवन को सार्थक बनाती है यह जिन्दगी।
कभी कभी रातौ की नींद भी उडा़ती है यह जिन्दगी।।
किसी की आबाद है जिन्दगी किसी की वीरान है जिन्दगी।
किसी के लिए अभिशाप बन चुकी है आज यह जिन्दगी।।
किसी की शैतान है ये तो किसी की वरदान है ये जिन्दगी।
किसी के लिए पूजा है  किसी के लिए हैवान है ये जिन्दगी।।
किसी का सारी उम्र इम्तहान भी लेती रहती है यह  जीन्दगी ।
तो किसी किसी की जान भी ले लेती है आज यह जिन्दगी।।


आज की दैनिक प्रतियोगिता हेतु स्वैच्छिक रचना।

नरेश शर्मा " पचौरी "

   20
3 Comments

Abhilasha deshpande

10-Jan-2023 07:41 AM

लाजवाब

Reply

लाजवाब लाजवाब

Reply

Reena yadav

10-Jan-2023 03:21 AM

Very nice 👌

Reply